सयुंक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश ने प्रवेश परीक्षा के फॉर्म की अवधि बढ़ाकर 10 मई 2026 कर दी...
मथुरा स्थित, एएसएम पॉलिटेक्निक के निदेशक, श्री विशाल लाल गोस्वामी जी ने बताया कि सयुंक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश ने प्रवेश परीक्षा के फॉर्म की अवधि बढ़ाकर 10 मई 2026 कर दी है तथा यूपी के इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल से अनुरोध किया है कि वे अपने अधिक से अधिक छात्रों को फॉर्म भरने के लिए प्रेरित करें। जिससे यूपी सरकार के पॉलिटेक्निक चलो अभियान को सफल बनाया जा सके। इस अभियान का उदेश्य ज्यादा से ज्यादा छात्रों को तकनीकी शिक्षा देना और देश की प्रगति में सहायक बनाना है। इसके लिए श्री गोस्वामी जी ने फॉर्म से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हेल्प लाइन नंबर 9045490473 भी दिया जिसे छात्रों की सहायता के लिए भेजा गया।