मोकामा के विधायक अनंत सिंह समेत कुल 9 खिलाफ कांड दर्ज l
बिहार गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के सेमरा गांव स्थित गुड्डू राय के आवास परिसर में आयोजित जनेऊ कार्यक्रम के दौरान अश्लील नृत्य (मुजरा) और हथियार लहराने के मामले में गोपालगंज पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई करते हुए मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह समेत कुल 9 लोगों के खिलाफ मीरगंज थाना में कांड संख्या- 247/26 दिनांक-04.05.26 दर्ज कर लिया है l