logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जालंधर में हुए Blast का पैट्रन BJP आफिस में हुए धमाके जैसा, पुलिस ने किया इलाका सील

जालंधर में बीती शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब बी.एस.एफ. चौक पर स्थित बी.एस.एफ. हेडक्वार्टर पंजाब फ्रंटियर के बाहर रात करीब 8:15 बजे एक एक्टिवा में जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद एक्टिवा में आग लग गई, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए।
सी.सी.टी.वी. में एक संदिग्ध बाइक दिखा
पुलिस की जांच में बलास्ट के ठीक पहले एक संदिग्ध बाइक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ दिखा। वह बाइक कुछ सैकेंड रुका और फिर वहां से निकल गया। बताया जा रहा है कि उसमें 2 युवक सवार थे। उधर देर रात गुरप्रीत के पिता कश्मीरा लाल ने दावा किया कि है कि उसने जब अपने बेटे से बात की तो उसने भी बताया कि जब वह एक्टिवा की तरफ आ रहा था तो एक बाइक एक्टिवा के पास आकर रुकी जिस पर सवार 2 युवकों में से एक ने उतर कर उसकी एक्टिवा पर कुछ रखा और फिर बलास्ट हो गया उधर देर तक कुछ भी क्लीयर नहीं हो पाया था। सूत्रों की मानें तों फॉरेंसिक टीम ने दो पॉवर बैंक जैसे दिखने वाले डिवाइस बरामद किए हैं लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

हैल्मेट न होने के कारण बी.एस.एफ. जवानों ने युवकों की एक्टिवा को एंट्री नहीं दी तो बाहर खड़ी की
सूत्रों के मुताबिक गढ़ा का रहने वाला गुरप्रीत सभी कंपनियों के पार्सल डिलीवरी करने का काम करता है। बी.एस.एफ. स्कूल में पढ़ाई करने के बाद से वह यही काम कर रहा है और अब 3 माह से वही बी.एस.एफ. हैड क्वार्टर में पार्सल देने आता था। मंगलवार को वह रोज की तरह पार्सल देने बी.एस.एफ. हैड क्वार्टर में आया लेकिन उसने हैल्मेट नहीं पहन रखा था जिसके चलते बी.एस.एफ. के जवानों ने एक्टिवा को अंदर भेजने से मना कर दिया और गुरप्रीत ने एक्टिवा गेट की कुछ दूरी पर साइड पर खड़ी कर दी और फिर अंदर चला गया। जैसे ही वह बाहर आया तो जोरदार धमाके के बाद एक्टिवा को आग लग गई। गुरप्रीत चोटिल भी हुआ है। आग लगने के बाद गुरप्रीत ने तुरंत अपने पिता को फोन पर जानकारी दी तो उसके पिता कश्मीरा लाल भी मौके पर पहुंच गए। कुछ समय बाद जाकर कश्मीरा लाल की उनके बेटे से मुलाकात करवा दी गई। हालांकि गुरप्रीत व उसके साथी से देर रात तक पूछताछ की जा रही थी। सीपी ने कहा कि दोनों युवक पूछताछ में सहयोग कर रहे हैं।

0
65 views

Comment