logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पंचकूला : देवीनगर में दीपक गर्ग का भाजपा जनसंपर्क अभियान

पंचकूला : नगर निगम चुनावों के बीच वार्ड नंबर 13 के देवीनगर क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार दीपक गर्ग के समर्थन में एक विशाल जनसंपर्क अभियान आयोजित किया गया। इस 'विजय संकल्प यात्रा' में स्थानीय निवासियों ने दीपक गर्ग और उनके कार्यकर्ताओं का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। क्षेत्र में ढोल-नगाड़ों की थाप और "भारत माता की जय" के नारों से भाजपा का उत्साह साफ़ दिखा। जनता की भारी भीड़ और उत्साह ने विरोधियों की चिंताएं बढ़ा दी हैं।

जनता में दीपक गर्ग के प्रति विशेष विश्वास देखा गया, जहां बुजुर्ग, महिलाएं और युवा उनकी ईमानदारी और सेवाभाव की प्रशंसा कर रहे थे। दीपक गर्ग ने अपने संबोधन में वार्ड की सड़कें, स्ट्रीट लाइट, साफ पानी और सिवरेज जैसी समस्याओं को प्राथमिकता देने का वादा किया। मेयर प्रत्याशी श्यामलाल बंसल ने भी विकास और सुशासन के प्रति आश्वासन देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देवीनगर की सभी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित होगा। इस मौके पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

0
749 views

Comment