श्री श्याम रसोई सेवादार परिवार ट्रस्ट में श्री सुधाकर मिश्रा मंडल अध्यक्ष के पद पर नियुक्त
लखनऊ: श्री श्याम रसोई सेवादार परिवार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मृत्युंजय द्विवेदी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार न्याय आयोग के सदस्य श्री सुधाकर मिश्रा को मंडल अध्यक्ष-लखनऊ के पद पर नियुक्त किया है।
श्री सुधाकर मिश्रा ने इस नई जिम्मेदारी के मिलने पर कहा कि वे इसे पूरी मेहनत और लगन के साथ निभाएंगे और संस्था को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मृत्युंजय द्विवेदी का धन्यवाद भी व्यक्त किया।