logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गंगरार: विधायक डॉ सुरेश धाकड़ के जन्मदिन पर तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

गंगरार: बेंगू गंगरार विधायक डॉक्टर सुरेश धाकड़ के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रमो के अन्तर्गत अंतिम दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता का समापन कर भव्य आतिशबाजी कर गंगरार पंचायत समिति के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने जश्न मनाया!
जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट योगेश व्यास ने बताया कि विधायक के जन्मदिवस पर होने वाले कार्यक्रम के दौरान तीसरे दिन कार्यकर्ताओ द्वारा क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सुरेश धाकड़ की लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई और उसके पश्चात, लेवा ग्राउंड में हो रहे खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया गया, और प्रत्येक खेल के सेमीफाइनल व फाइनल खेलों का विधिवत रूप से शुभारंभ कराया गया गौरतलब है कि इस दौरान खेल मैदान में 100 से अधिक टीमें विभिन्न खेलों की भाग ले रही थी जिसमें फुटबॉल में प्रथम स्थान पर टाइगर क्लब गंगरार तथा द्वितीय स्थान पर फ्रेंड्स क्लब गंगरार रहे इसके अलावा बास्केटबॉल में प्रथम स्थान पर फ्रेंड्स क्लब द्वितीय तथा द्वितीय स्थान पर फ्रेंड्स क्लब प्रथम और वॉलीबॉल में प्रथम स्थान पर बालाजी गंगरार तृतीय तथा द्वितीय स्थान पर बजरंग क्लब और कबड्डी में प्रथम स्थान पर सुदरी व द्वितीय स्थान पर आजोलिया का खेड़ा तथा क्रिकेट में प्रथम स्थान पर एम जे क्लब गंगरार तथा द्वितीय स्थान पर जेएमडी क्लब रहे खेलों के आयोजन के पश्चात समस्त अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को पारितोषिक वितरण कर खेलों का समापन किया गया और फाइनल मैच के दौरान स्टेडियम में भव्य आतिशबाजी भी स्थानीय कार्यकर्ता के द्वारा की गई और उसके पश्चात एक मैत्रीपूर्ण मैच आयोजन समिति बना प्रशासन के बीच में आयोजित भी करवाया गया जिसमें प्रशासन की टीम विजय रही इस दौरान समस्त खेलों के आयोजन करवाने में मौजूद शारीरिक शिक्षक सुरेश चंद्र पंचारिया, महेश सनाढ्य, उधम सिंह जादौन, चांदमल खटीक सुनील पंचोली की विशेष सहयोग रखकर खेलों का समय पर कार्य निष्पादित करवाने के लिए आयोजन समिति द्वारा उनका सम्मान किया जाकर मोमेंटो भेट किए गए जा रहा है और इस दौरान पिछले तीन दिवस से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में लेवा ग्राउंड में समस्त कार्यकर्ताओं में एक नए जोश व उत्साह का संचार हुआ और वहां पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़कर और भव्य आतिशबाजी कर अपनी खुशियां प्रकट की जिस पर वहां पर दीपावली पर जैसा माहौल बन गया और समस्त कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा और अन्य संगठनों की पदाधिकारी ने भी आतिशबाजी के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाई, इस दौरान मौसम भी बादल होंने की वजह से सुहाना हो गया जिससे ग्राउंड में होने जा रहे विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों को एक खुशनुमा माहौल में दूधिया रोशनी में खेल खेलने का मौका मिला
कार्यक्रम के दौरान, पूर्व प्रधान देवी लाल जाट, पूर्व मंडल महामंत्री राजेंद्र शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष साडास संजय वैष्णव, मंडपिया पूर्व सरपंच अशोक कुमार जैन, पीयूष काबरा, अर्जुन गिल,वर्तमान आजोलीया का खेड़ा पंचायत प्रशासक जगदीश जाट ,सुवाणिया सरपंच गोपाल गाडरी, भाजपा मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा, व्यापार मंडल के सतीश काकानी,तुंबडिया सरपंच प्रतिनिधि रतनलाल धाकड़ ,शंभु लाल रायका, राजेन्द्र सुखवाल,रतनलाल अहीर बुढ,कांटी पूर्व उपसरपंच गजराज सिंह व कांटी वर्तमान उपसरपंच लक्ष्मी लाल शर्मा ,जी एस एस चेयरमैन बाबू लाल बालोटिया, पुष्पेंद्र सिंह गोवलिया, पंचायत समिति सदस्य शांतिलाल माली,भैरु रायका, राजेन्द्र सेन, राय सिंह, जगदीश वैष्णव जवासिया, देवीलाल वैष्णव जवासिया, गणेश जाट करतियास,रतन साहु, अनमोल सिंह,किशन जाट,नारायण जाट बावड़ी खेड़ा, कैलाश जाट सूदरी, बालकिशन जाट लालास , रमेश जाट,रतनलाल अहीर बुढ,मोहन रेगर गंगरार,भूपेन्द्र सिंह शेखावत चौगांवडी ,कालु गाडरी,नरेंद्र सिंह भाटी,कपिल बालोटिया,देवकिशन शर्मा, पूर्व उपसरपंच किशन लाल शर्मा,शिव लाल सुथार, शोभा लाल पुरबिया, किशोर नोग्या, व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे

0
266 views

Comment