logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बारात से लौट रही बस डंपर से टकराकर पलटी, 19 घायल 5 की हालत गंभीर, कानपुर रेफरगाजीपुर के बवारा पेट्रोल पंप के पास हादसा, सिमौर गांव की बारात खागा से लौ

फतेहपुर जनपद के गाजीपुर क्षेत्र में बवारा पेट्रोल पंप के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बारात से लौट रही एक बस सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस सवार करीब 19 लोग घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि सिमौर निवासी राहुल (पुत्र स्व. गोवर्धन) की बारात फतेहपुर जनपद के खागा क्षेत्र के सिकठीहा सिलमी गांव गई थी। बारात लौटते समय यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।
घटना में घायल होने वालों में सुल्तान (40) पुत्र सुलेमान, निवासी सिमौर गाजीपुर; प्रिंश (11) पुत्र श्रीराम; रामनरेश (30) पुत्र मईयादीन, निवासी सिमौर गाजीपुर (कानपुर रेफर); रमेश चंद्र (60) पुत्र मंगला, निवासी कंधईपुर असोथर; सत्यम (6) पुत्र शिवप्रसाद; शिवप्रसाद (40) पुत्र ननका, निवासी बबुआ पिनारा थाना मरका बांदा (कानपुर रेफर); श्रीराम (45) पुत्र बोधी प्रसाद, निवासी बेसड़ी थाना असोथर; रामनारायण (50) पुत्र रामादीन, निवासी अब्दुल गनीपुर थाना गाजीपुर; शिव नरेश कुमार (25) पुत्र स्व. मईयादीन, निवासी सिमौर गाजीपुर; सचिन (15) पुत्र श्रीराम, निवासी बेसड़ी असोथर; श्रीराम (45) पुत्र बोधिल, निवासी हाजीपुर सहित अन्य लोग शामिल हैं।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा सड़क किनारे खड़े डंपर से टकराने के कारण हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और डंपर चालक की तलाश जारी है,हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्रशासन ने घायलों के समुचित इलाज का भरोसा दिलाया है।

3
298 views

Comment