logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीतामढ़ी में पंचायत चुनाव की बड़ी अपडेट प्रारूप मतदाता सूची जारी, आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू

सीतामढ़ी में पंचायत चुनाव की बड़ी अपडेट प्रारूप मतदाता सूची जारी, आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू

बड़ी खबर आ रही है सीतामढ़ी से, जहां पंचायत आम निर्वाचन 2026 को लेकर प्रशासन ने महत्वपूर्ण घोषणा की है।
समाहरणालय, सीतामढ़ी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर प्रपत्र-1 का प्रारूप प्रकाशन 4 मई 2026 को कर दिया गया है।
अब आम नागरिकों के लिए आपत्ति और दावा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 4 मई से 18 मई 2026 तक चलेगी।
वहीं, प्राप्त आपत्तियों का निष्पादन 22 मई 2026 तक किया जाएगा
और अपील की प्रक्रिया 29 मई 2026 तक जारी रहेगी।
अंतिम रूप से प्रपत्र-1 का प्रकाशन 5 जून 2026 को किया जाएगा,
और 9 जून 2026 को जिला गजट में प्रकाशित किया जाएगा।
सीतामढ़ी में कुल पदों की संख्या:
ग्राम पंचायत सदस्य 3619
ग्राम कचहरी पंच 3619
मुखिया 258
सरपंच 258
पंचायत समिति सदस्य 368
जिला परिषद सदस्य 38
कुल पद: 8160
कहां देखें सूची?
यह प्रारूप सूची आप देख सकते हैं:
समाहरणालय सूचना पट
जिला परिषद कार्यालय
सभी अनुमंडल और प्रखंड कार्यालय
संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय
और राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर
महत्वपूर्ण सूचना:
प्रशासन द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि वे अपने नाम और विवरण की जांच करें और यदि कोई त्रुटि हो तो निर्धारित समय में दावा-आपत्ति जरूर दर्ज करें।

तो अगर आप भी पंचायत चुनाव में भाग लेने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। समय रहते अपने अधिकार का इस्तेमाल करें

3
100 views

Comment