logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बस्तर में हाई-प्रोफाइल बैठक: पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद का जमावड़ा, अमित शाह करेंगे नेतृत्व

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में पहली बार मध्य क्षेत्रीय परिषद की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जा रही है। यह महत्वपूर्ण बैठक 19 मई को जगदलपुर में होगी, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह 18 मई की रात जगदलपुर पहुंचेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद 19 मई को वे बैठक में शामिल होंगे और कार्यक्रम समाप्ति के बाद शाम को नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इससे पहले मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक लखनऊ में आयोजित की गई थी।

बैठक में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भाग लेंगे। इस दौरान राज्यों के बीच समन्वय, विकास योजनाएं, बुनियादी ढांचा, कानून-व्यवस्था और विभिन्न अंतर-राज्यीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

मुख्य सचिव विकासशील ने सभी संबंधित विभागों को पिछली बैठकों में लिए गए निर्णयों की प्रगति रिपोर्ट तैयार करने तथा लंबित विषयों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति में आए सुधार के बाद इस बैठक को विशेष महत्व दिया जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे क्षेत्रीय समन्वय और विकास को नई दिशा मिलेगी।

0
67 views

Comment