बारात में शामिल होने जा रहे युवक निर्माणाधीन पुलिया के नीचे बाइक सहित गिरे,आई मामूली चोटे
बारात में शामिल होने जा रहे युवक बाइक सहित
निर्माणाधीन पुलिया के नीचे गिरे
घोसियारी बाजार
खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलौहा बांसी मार्ग पर मंगलवार को निर्माणाधीन चिउटी पुलिया पर संतुलन बिगड़ने से एक बाइक करीब 15 फीट नीचे लोहे के जल पर जा गिरी बाइक सवार तीन युवक पिंटू मोनू और गोविंद बाल बाल बच गए सभी युवक भलुआ खदरगड्डी गांव
थाना खेसरहा क्षेत्र के निवासी हैं तीनों बांसी क्षेत्र के मसिना गांव में एक बारात में शामिल होने जा रहे थे इसी दौरान निर्माणाधीन पुलिया पर बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और नीचे निर्माणाधीन पुलिया में जा गिरी जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों को तत्काल बाहर निकल गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान तीनों को घर वापस भेज दिया राहत की बात यह है कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई स्थानीय लोगों ने बताया कि निर्माणाधीन पुलिया पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण इस तरह की घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके