वरिष्ठ नागरिकों को साइबर फ्रॉड से सुरक्षित रखना हम सभी की साझा ज़िम्मेदारी है।3 मई को दिल्ली पुलिस द्वारा कंट्री क्लब, साकेत में आयोजित साइबर जागरूकता
वरिष्ठ नागरिकों को साइबर फ्रॉड से सुरक्षित रखना हम सभी की साझा ज़िम्मेदारी है।
3 मई को दिल्ली पुलिस द्वारा कंट्री क्लब, साकेत में आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रम में I4C के विशेषज्ञों ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद कर उन्हें साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी।
इस सत्र में आम तौर पर होने वाले ऑनलाइन स्कैम, फर्जी कॉल, बैंकिंग फ्रॉड, OTP धोखाधड़ी और सोशल मीडिया ठगी से बचाव के व्यावहारिक तरीके समझाए गए, ताकि वरिष्ठ नागरिक डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुरक्षित और आत्मविश्वास के साथ उपयोग कर सकें।
ध्यान रखें:
अज्ञात कॉल्स या मैसेज पर तुरंत विश्वास न करें
OTP, PIN या बैंक संबंधी जानकारी कभी साझा न करें
किसी भी वित्तीय लेन-देन से पहले सत्यापन अवश्य करें
संदिग्ध लिंक या ऐप डाउनलोड करने से बचें
याद रखें जागरूकता ही साइबर सुरक्षा की सबसे बड़ी कुंजी है।
यदि आप या आपका कोई परिचित साइबर धोखाधड़ी का शिकार होता है, तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
#CyberDost #CyberFraud #OnlineScam #SeniorCitizenSafety #CyberSecurity #DigitalSafety #ReportCyberCrime
Dr. Md Firoz Alam
General Physician
Director, Aleena Health Care, Naraini
District President, AIMA Media
Member, JUH
Cybersecurity Volunteer
Member, All India Police Friends Organisation, New Delhi
Mob: 8969285878