पंचकूला: चुनाव सुरक्षा के लिए डीसी और डीसीपी ने निकाला फ्लैग मार्च
पंचकूला: आगामी 10 मई को होने वाले पंचकूला नगर निगम चुनाव को लेकर जिला उपायुक्त सतपाल शर्मा और पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता ने खड़क मंगोली और बीड़ घग्गर क्षेत्रों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा या नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने आम जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना डायल 112 पर दें। इस मौके पर एसडीएम कालका संयम गर्ग, चंडीमंदिर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामपाल, सेक्टर-7 एडिशनल एसएचओ सब इंस्पेक्टर आशीष कुंडू और सेक्टर-1 चौकी इंचार्ज राममेहर सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।