logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बहराइच में शिक्षामित्र सम्मान समारोह आयोजित, मानदेय बढ़ोतरी पर शिक्षामित्रों में खुशी

बहराइच:
बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश भर के प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत लगभग 1.43 लाख शिक्षामित्रों के मानदेय को 10,000 से बढ़ाकर 18,000 प्रतिमाह किए जाने के उपलक्ष्य में जनपद बहराइच के कपूरथला ऑडिटोरियम में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विधायक पयागपुर श्री सुभाष त्रिपाठी, विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर, एमएलसी श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी सहित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अन्य अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षामित्र उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने सरकार के इस निर्णय को शिक्षामित्रों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे उनके मनोबल में वृद्धि होगी और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में शिक्षामित्रों को सम्मानित भी किया गया।
समारोह के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सभी शिक्षामित्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की।

0
24 views

Comment