वार्ड-19 में कांग्रेस प्रत्याशी नजमा को मिल रहा भारी जनसमर्थन, मुकाबला हुआ रोचक
इकरान रामगढ़ की मिलनसार छवि और कांग्रेस नेताओं के समर्थन से चुनाव प्रचार को मिली धार
पंचकूला। नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड-19 में इस बार चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प होता नजर आ रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी नजमा रामगढ़ को क्षेत्र के गांवों में लगातार मजबूत जनसमर्थन मिल रहा है, जिससे चुनावी समीकरण तेजी से बदलते दिखाई दे रहे हैं।
वार्ड-19 के अंतर्गत आने वाले रामगढ़, मानक्या, बिल्ला, भानू, निचली भानू, बेहड़, दबकौरी, कोटली और जसवंतगढ़ गांवों में नजमा रामगढ़ का जनसंपर्क अभियान तेजी पकड़ चुका है। वह लगातार घर-घर जाकर लोगों से संवाद कर रही हैं और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कराने का भरोसा दे रही हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इस बार वे ऐसे प्रतिनिधि को मौका देना चाहते हैं जो गांवों की समस्याओं को गंभीरता से उठाकर उनका समाधान करवाए। नजमा के चुनाव प्रचार की कमान पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं विधायक Chandermohan, पूर्व विधायक Pradeep Chaudhary, पूर्व पार्षद सलीम दबकौरी और एडवोकेट इकरान रामगढ़ संभाल रहे हैं। वहीं सांसद Deepender Singh Hooda, सांसद Varun Chaudhary और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष Rao Narender Singh ने भी लोगों से नजमा के पक्ष में मतदान की अपील की है।
नजमा रामगढ़ ने कहा कि वह वार्ड की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं और लंबे समय से रुके विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पानी की समस्या, टूटी गलियां, नालियां और सीवरेज व्यवस्था प्रमुख मुद्दे हैं। इसके अलावा रामगढ़ में सामुदायिक केंद्र की कमी, पार्किंग व्यवस्था, भानू में गंदे पानी की निकासी, कोटली में फिरनी की खराब स्थिति, बेहड़ में सामुदायिक केंद्र व तालाब का सौंदर्यीकरण तथा मानक्या गांव में खेल स्टेडियम की मांग को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
चुनावी माहौल के बीच नजमा रामगढ़ की सक्रियता और बढ़ता जनसमर्थन उन्हें वार्ड-19 में मजबूत दावेदार के रूप में स्थापित कर रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उन्हें अपने पति एडवोकेट इकरान रामगढ़ की क्षेत्र में बनी मिलनसार और सक्रिय छवि का भी लाभ मिल रहा है। अब देखना यह होगा कि यह जनसमर्थन मतदान के दिन किस हद तक वोटों में बदल पाता है।