logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्राह्मण मुक्त तमिलनाडु की राजनीति.ब्राह्मण युक्त तमिलनाडु सरकार का सफ़र:

ब्राह्मण मुक्त तमिलनाडु, ब्राह्मण मुक्त तमिलनाडु की राजनीति.ब्राह्मण युक्त तमिलनाडु सरकार का सफ़र:-

- अप्रैल 2026 तक तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट बंट चुके थे। DMK, AIDMK, BJP, कांग्रेस किसी भी बड़े राजनीतिक दल ने ब्राह्मणों को टिकट नहीं दिया

- तब मीडिया चैनल, वेबसाइट, सोशल मीडिया की हैडलाइन बनी:- ब्राह्मण मुक्त तमिलनाडु। वास्तव में ब्राह्मणों को टिकट मिलना या ना मिलना मुद्दा ही नहीं था। पूरा मसला था ब्राह्मण विरोधी नैरेटिव सेट करने का। जो कि सेटल किया जाने लगा था। एक समाज को राजनीतिक सामाजिक रूप से अलग-थलग किया जा रहा था

- तब विजय की TVK ने ब्राह्मण बाहुल्य सीट से 2 ब्राह्मण उम्मीदवारों को टिकट दिया। मायलापुर (चेन्नई) और श्रीनगर से ब्राह्मणों को टिकट देकर विजय ने तमिलनाडु में ब्राह्मण विरोधी राजनीति को कुचलने का प्रयास किया

- उससे भी बड़ी बात थी श्रीरंगम से TVK के ब्राह्मण उम्मीदवार रमेश की करीब 34 हजार और मायलपुर से TVK उम्मीदवार वेंकटरमन पी की 29 हज़ार वोटों से जीत

- ये नतीजे बताते हैं कि अब तमिलनाडु जातिवाद-क्षेत्रवाद-नफरत की राजनीति से आगे बढ़कर विकास चाहता हैं.

60
1979 views

Comment