खनिज विभाग ने बिना रायल्टी एम सेंड से भरा डम्पर जप्त किया
टिकामगढ़: कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में खनिज अधिकारी विपुल रावत ने झिर की बगिया रोड पर एम सेंड भरे एक डम्पर की जांच की। वाहन चालक के पास खनिज परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं था, जिसके कारण डम्पर को जप्त कर देहात थाना पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया। खनिज अधिकारी विपुल रावत ने बताया कि अवैध परिवहन के खिलाफ निरंतर कार्यवाहियां जारी हैं और भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी। यह कदम खनिज नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए उठाया गया है।