रीवा में नशे में महिला ने सड़क पर किया उत्पात
Rewa : समान थाना क्षेत्र के समान नाका स्थित शराब दुकान के सामने सोमवार रात एक महिला ने शराब के नशे में सड़क पर जमकर हंगामा किया। महिला ने राहगीरों से बदसलूकी की और गालियां दीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला ने राहगीरों का कॉलर पकड़कर उन्हें घसीटा, जिससे अफरा-तफरी मच गई और यातायात प्रभावित हुआ। इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है।
घटना स्थल से थाना महज 500 मीटर दूर होने के बावजूद पुलिस काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची। बाद में महिला के परिजन आए और उसे अपने साथ ले गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब दुकान के बाहर अक्सर इस तरह की स्थिति बनती है, जिससे इलाके का माहौल खराब हो रहा है और राहगीरों को परेशानी हो रही है।