रामनगरम में वोडेयार एक्सप्रेस का अतिरिक्त ठहराव शुरू, केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना ने दिखाई हरी झंडी
बेंगलुरु (दलपतसिंह भायल)वी. सोमन्ना, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री एवं जल शक्ति मंत्री, ने आज रामनगरम रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में ट्रेन संख्या 12614 KSR बेंगलुरुमैसूर वोडेयार एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन को अब रामनगरम स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में इकबाल हुसैन (विधायक, रामनगर) ने इस सुविधा के लिए मंत्री का आभार जताया और जनता की सुविधा हेतु शहर में 2-3 अंडरपास निर्माण की मांग भी रखी।
वहीं डॉ. सी. एन. मंजूनाथ (सांसद, बेंगलुरु ग्रामीण) ने इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए मंत्री और रेलवे अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु-मैसूर के बीच यह रेलवे लाइन अत्यंत व्यस्त है, जहां प्रतिदिन लगभग 47 ट्रेनें संचालित होती हैं।
मंत्री वी. सोमन्ना ने कहा कि इस अतिरिक्त ठहराव से रामनगरम के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी और इससे व्यापार, पर्यटन तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने अंडरपास निर्माण के प्रस्ताव पर भी सकारात्मक आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मंत्री ने वंदे भारत एक्सप्रेस के तहत बेंगलुरु से मंगलुरु के बीच जल्द नई ट्रेन शुरू करने की घोषणा की। साथ ही बेंगलुरु-मैसूर रेललाइन के चौड़ीकरण और बेंगलुरु-कोलार नई सीधी रेललाइन परियोजना को भी जल्द पूरा करने का भरोसा दिलाया।
समय सारिणी:
ट्रेन संख्या 12613 (मैसूरKSR बेंगलुरु वोडेयार एक्सप्रेस) रामनगरम स्टेशन पर दोपहर 12:41 बजे पहुंचेगी और 12:42 बजे रवाना होगी।
ट्रेन संख्या 12614 (KSR बेंगलुरुमैसूर वोडेयार एक्सप्रेस) शाम 4:01 बजे पहुंचेगी और 4:02 बजे रवाना होगी।
रामनगरम में इस ठहराव से छात्रों, व्यापारियों और आम यात्रियों को बेंगलुरु और मैसूर के बीच आवागमन में सुविधा मिलेगी। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी, साथ ही क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।
इस मौके पर रामलिंगा रेड्डी (परिवहन एवं मुजराई मंत्री, कर्नाटक), स्थानीय जनप्रतिनिधि और रेलवे अधिकारी भी उपस्थित