NSCT भारत ने स्व. धर्मपाल जी के परिवार के लिए सफल सहयोग अभियान संचालित किया
NSCT भारत परिवार ने 10 अप्रैल 2026 से 04 मई 2026 तक सहयोग एलर्ट 11 अभियान के माध्यम से स्वर्गीय धर्मपाल जी के निधन के बाद उनके परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। इस अभियान में 3817 सदस्यों ने भाग लिया और 2,18,920/- की राशि स्व. धर्मपाल जी के नॉमिनी/पुत्र श्री अमित कुमार जी के खातों में जमा कराई।
प्रदीप कुमार वर्मा 'नन्दवंशी', संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की मेहनत और समर्पण की प्रशंसा की, जिन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास किए। उन्होंने इस सहयोग को संगठन की एकता और मानवीय मूल्यों का प्रतीक बताया और स्वर्गीय धर्मपाल जी की आत्मा की शांति तथा परिवार को सहारा देने की कामना की।