logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मॉ बहनों ने नो गावों के किसानों के लिए नेताओं का घेराव किया

किसानों के मुआवजे को लेकर पिछले दो साल से संघर्ष कर रहे नो गॉव के किसानों के साथ मॉ बहनों ने कंधे से कंधा मिलाकर समर्थन दिया। चुनाव के समय नेताओं ने बड़े वादे किए थे, जिसमें मुख्यमंत्री से भी मीटिंग कराई गई थी, लेकिन चुनाव के बाद किसानों की सुध नहीं ली गई। रात को मॉ बहनों ने चौधरी जाकिर से मिलने उनके निवास नुहं पर जाकर नेताओं का घेराव किया, जो दुखद और शर्मनाक घटना रही।

54 वर्षीय ताहिर हुसैन देवला ने इसे क्रांतिकारी कदम बताया और कहा कि पहली बार मॉ बहनों ने अपने घरों से निकलकर अपने हक और हकूक के लिए सैकड़ों की संख्या में नेताओं के घरों पर प्रदर्शन किया। यह समाज में बड़ा संदेश लेकर आया है और अब महिलाओं की शक्ति जागृत हो चुकी है। ताहिर हुसैन ने अन्य गाँवों की मॉ बहनों से भी इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

2
101 views

Comment