logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नूह में भाजपा नेता ने किसानों की मांगें सुनने से इंकार किया

नूह : 9 गाँवों के किसान अपनी जायज मांगों के साथ पूर्व नूह विधायक एवं भाजपा नेता के नूह स्थित निवास पर गए थे, लेकिन सत्ता के नशे में चूर नेता ने पुलिस का सहारा लेकर किसानों की बातें सुनने की बजाय उन्हें भगा दिया।

किसानों ने बताया कि चुनाव के समय इन्हीं किसानों को मुख्यमंत्री से मिलवाने के लिए चंडीगढ़ ले जाया गया था, लेकिन आज उन्हीं किसानों की बात तक सुनने में दिक्कत हो रही है। किसानों के साथ दुर्व्यवहार को समाज ने बेहद शर्मनाक हरकत बताया है और इसकी कड़ी निंदा की गई है।

इस व्यवहार का जवाब नूह की जनता ने 2019 और 2024 के चुनावों में दिया था और आगे भी जनता इसका जवाब देगी, ऐसा किसान संगठनों ने कहा। इस घटना को लेकर मुहम्मद नसीम रोजका ने भी अपना मत व्यक्त किया है।

1
89 views

Comment