शहीद हसन खाँ मेवाती मेडिकल कालेज में सफाई और प्रबंधन संबंधी समस्याएँ
शहीद हसन खाँ मेवाती मेडिकल कालेज नल्हड़ : मेडिकल कालेज की सफाई को लेकर गंभीर समस्याएँ सामने आई हैं। लोग गुटका खाकर थूकते हैं और बचा हुआ खाना इधर-उधर फेंक देते हैं, जिससे बंदर और कुत्तों की संख्या बढ़ गई है। मेडिकल स्टाफ और प्रबंधन में कमियाँ हैं, लेकिन मेवाती आवाम में सफाई और अनुशासन की कमी अधिक देखी गई है।
भाई मुबारिक अटेरना और मुहम्मद नसीम रोजका मेव ने पूरे दिन लोगों, खासकर माताओं और बहनों को सफाई बनाए रखने और मेडिकल कालेज में गंदगी न फैलाने की अपील की है। सुधार के लिए संघर्ष जारी है और जल्द ही समस्याओं का समाधान अपेक्षित है।