logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नूंह पुलिस ने रात 10 बजे के बाद लाउड म्यूजिक पर सख्त रोक लगाई

नूंह: नूंह पुलिस ने रात 10 बजे के बाद डीजे या तेज आवाज में गाने बजाने को कानून का उल्लंघन बताया है। पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस समय के बाद किसी भी प्रकार का लाउड म्यूजिक या डीजे बिल्कुल बंद रखा जाए।

पुलिस ने यह भी कहा कि यदि संगीत बजाना आवश्यक हो तो इसकी आवाज घर या आयोजन स्थल के बाहर नहीं जानी चाहिए। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें उपकरण जब्त करना और मुकदमा दर्ज करना शामिल है। नूंह पुलिस ने जनता से कानून का पालन करने की अपील की है और चेताया है कि उल्लंघन पर कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

0
0 views

Comment