logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति के संस्थापक उपाध्यक्ष स्व. राजेंद्र शर्मा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति के संस्थापक उपाध्यक्ष स्व. राजेंद्र शर्मा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर/भटगामा:
विश्वकर्मा काष्ठ शिल्पी विकास समिति के संस्थापक सदस्य वो उपाध्यक्ष सह अंकेक्षक स्वर्गीय राजेंद्र शर्मा की श्रद्धांजलि मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के तमाम पदाधिकारियों और ग्राम प्रधान (मान्यजन) सहित गणमान्य व्यक्तियों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए संस्थापक श्री शिव पूजन ठाकुर ने कहा कि किसी भी संस्था या संगठन में पद या व्यक्ति की रिक्ति की भरपाई संभव है, लेकिन संस्थापक सदस्यों की जगह कोई नहीं ले सकता। स्व. राजेंद्र बाबू का जाना संगठन के लिए एक ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई असंभव है। उनकी कमी सदैव खलती रहेगी। श्री ठाकुर जी ने पूर्वजों के योगदान को याद रखने का आह्वान करते हुए लोगों से आग्रह किया कि बैठकों और कार्यक्रमों में संगठन की नींव रखने वाले महापुरुषों की चर्चा अवश्य होनी चाहिए। इस अवसर पर तन मन धन से सांगठनिक योगदान करने वाले दिवंगत योद्धा स्व. कामेश्वर प्रसाद शर्मा संस्थापक सचिव (जिनके सम्मान में घीवाही कॉलोनी का नाम अब कामेश्वरनगर हो गया है), स्व. कमलदेव ठाकुर: संस्थापक अध्यक्ष, स्व. राम चन्द्र शर्मा एवं स्व. बलदेव शर्मा: संस्थापक संरक्षक, स्व. जय नारायण शर्मा एवं स्व. राजेंद्र शर्मा (भटगामा): संस्थापक उपाध्यक्ष, स्व. राजेंद्र शर्मा (बेझा): संस्थापक संगठन सचिव, स्व. बिट्टू शर्मा एवं स्व. राम दुलार शर्मा: संस्थापक सहायक सचिव को भी याद किया गया। संकल्प लिया गया कि अब से जिला स्तरीय बैठकों में भी जिला संस्थापकों को याद किया जाएगा। इससे बढ़ई समाज का इतिहास सुरक्षित रहेगा और वर्तमान पीढ़ी अपने पूर्वजों के संघर्षों से गौरवान्वित होकर संगठन से जुड़ सकेगी। वक्ताओं ने संकल्प लिया कि इन महापुरुषों के अधूरे कार्यों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
सभा को श्रीयुत राम श्रृंगार ठाकुर, शत्रुघ्न शर्मा ने भी किया। इस अवसर पर स्व राजेंद्र बाबू के तीनों पुत्र, भतीजा, पौत्र-पौत्री, भटगांव मान्यजन हरेनाथ शर्मा सहित 84 के सभी मान्यजन, मदन शर्मा, राम विशुन ठाकुर, वकील शर्मा, गुड्डू शर्मा, अमरनाथ शर्मा, देवेंद्र शर्मा, राम दयाल शर्मा वगैरह सैकड़ों ने स्व राजेंद्र बाबू को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
सभा में उपस्थित सभी लोगों ​भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह जी की जयंती के अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उनके आदर्श और सादगी हम सभी के लिए प्रेरणादायक हैं।
ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया।
प्राचार्य दिलीप शर्मा और दलसिंहसराय प्रखण्ड सचिव पवन शर्मा द्वारा आगंतुकों का स्वागत किया गया।
संवाददाता: विकास कुमार

मीडिया: आईमा मीडिया न्यूज़

34
1274 views

Comment