logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमेठी में चली तबादला एक्सप्रेस,बदले गए 8 इंस्पेक्टर, रवि कुमार सिंह बने गौरीगंज कोतवाली प्रभारी,

*अमेठी में चली तबादला एक्सप्रेस,बदले गए 8 इंस्पेक्टर, रवि कुमार सिंह बने गौरीगंज कोतवाली प्रभारी,

वहीं महिला थाना प्रभारी रही कंचन सिंह वा तनुज पाल का अंतर्जनपदीय तबादला*

अमेठी में कानून-व्यवस्था को और सख्त करने के लिए नए पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। एसपी का पदभार संभालने के बाद यह उनका पहला बड़ा फेरबदल है।

*किसे कहां मिली जिम्मेदारी:*
*श्री राम पांडेय*: पीपरपुर से हटाकर अमेठी कोतवाली का नया प्रभारी बनाया गया
*रवि सिंह को अमेठी कोतवाली से हटाकर जिला मुख्यालय गौरीगंज की कमान सौंपी गई

*अरुण कुमार मिश्रा गौरीगंज कोतवाली से पीपरपुर थाने भेजे गए

*रामराज कुशवाहा को एएचटीयू से हटाकर रामगंज थाने का प्रभारी बनाए गए।

*दीप शिखा सिंह को महिला थाना प्रभारी की नई जिम्मेदारी मिली।

*अजयेंद्र पटेल भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाने के प्रभारी बने।

*कौन हुए रिलीव और साइडलाइन:*
महिला थाना प्रभारी कंचन सिंह और भाले सुल्तान शहीद स्मारक थाना प्रभारी तनुज कुमार पाल का गैर जनपद तबादला होने पर रिलीव किया गया
रामगंज थाना प्रभारी कृष्ण मोहन सिंह को साइडलाइन किया गया है

एसपी सरवणन टी ने अपने लगभग पांच महीने के कार्यकाल में पहली बार थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में यह बदलाव किया है।

4
878 views

Comment