उन्हैल में आंधी में गिरे 4 बिजली पोल, आधा कस्बा अंधेरे में रहा
कस्बे में सोमवार को दिनभर भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया। तापमान अधिक रहा। आमजन को दिक्कत हुई। शाम करीब 6 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवाओं के साथ आंधी चली। हल्की बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट दर्ज हुई। लोगों को गर्मी से राहत मिली। आंधी और बारिश से बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। लोगों को असुविधा झेलनी पड़ी।तेज आंधी में कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास लगे बिजली के चार पोल गिर गए। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सोमवार रात से आधा कस्बा अंधेरे में डूबा रहा। लोगों को परेशानी हुई।उमस व गर्मी से लोग परेशान होते रहे। नए पोल लगाने और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए मंगलवार दोपहर तक बिजली कर्मचारी मरम्मत कार्य में लगे रहे। शाम को पूरे कस्बे में बिजली आपूर्ति बहाल हुई।Aimamediajhalawar