logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बारिश में मोतीसर मोहल्ले में 3 फीट भरता है पानी

रायपुर | कस्बे के मोतीसर मोहल्ले के लोग ग्राम पंचायत की उदासीनता से परेशान हैं। बारिश होते ही नालियों में उफान आ जाता है। पानी की निकासी नहीं हो पाती। रोड पर 2 से 3 फीट तक पानी जमा हो जाता है। इससे आने-जाने वालों को दिक्कत होती है।युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कृतेश पाटीदार ने बताया कि इस बारे में कई बार प्रशासन को अवगत कराया। मंगलवार को हुई बारिश में मोहल्ले में 3 घंटे तक तीन फीट पानी भरा रहा। गंदगी भी सड़कों पर आ गई। इससे लोगों को परेशानी हुई। श्याम सेन ने बताया कि यह समस्या पूरे साल रहती है। यहां रहने वाले परिवार इसका नुकसान झेल रहे हैं। पंचायत ने कभी ध्यान नहीं दिया।aimamediajhalawar

9
422 views

Comment