महेशपुर में कांग्रेस की भव्य नुक्कड़ सभा में भारी जनसैलाब
पंचकूला: वार्ड नंबर 14 के अंतर्गत गांव महेशपुर में कांग्रेस की भव्य नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों ग्रामवासियों और मद्रासी कॉलोनी के मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभा में विधायक चंद्रमोहन, मेयर प्रत्याशी श्रीमती सुधा भारद्वाज, जिला अध्यक्ष संजय चौहान, और मीडिया कोऑर्डिनेटर नवीन बंसल विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक चंद्रमोहन ने कहा कि पंचकूला के विकास की नींव कांग्रेस ने रखी है और नगर निगम में कांग्रेस को मजबूत करने का समय आ गया है। उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा।
मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज ने वार्ड 14 के विकास, सफाई व्यवस्था, पार्किंग शुल्क समाप्त करने तथा मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का संकल्प दोहराया। जिला अध्यक्ष संजय चौहान ने कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। पूर्व पार्षद शमशेर, सुदर्शन, संधू, कृष्णा, अशोक हुड्डा और अजय गौतम ने भी कांग्रेस के समर्थन में विचार व्यक्त किए। सभा का समापन जोशपूर्ण नारों और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।