मध्यप्रदेश में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह 2026 शुरू
मध्यप्रदेश : मध्यप्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा 5 मई से 4 जून 2026 तक जिला मुख्यालय एवं विकासखण्ड मुख्यालयों पर ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर "आरोह" का आयोजन किया जा रहा है। भिण्ड जिला मुख्यालय पर राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, वालीबॉल, कराते एवं एथलेटिक्स तथा गौरी सरोवर पर रोइंग का प्रशिक्षण आयोजित होगा।
विकासखण्ड अटेर, गोहद, लहार, मेहगांव और रौन में भी विभिन्न खेलों जैसे एथलेटिक्स, कबड्डी, बॉक्सिंग, वालीबॉल, बैडमिंटन आदि के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक बालक और बालिका खिलाड़ी http://www.dsywmp.gov.in पर 11 रुपये शुल्क जमा कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह आयोजन खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए किया जा रहा है।