डीडवाना-कुचामन में कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित
डीडवाना-कुचामन: जिले में कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी कांग्रेस के निर्देशानुसार घोषित की गई। डॉ. बाबूलाल कड़वासरा को जिला अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि बजरंग कांसोटिया को आईटी सेल जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। उपाध्यक्ष पदों पर हंसराज जाटोलिया एवं दानाराम मेघवाल नियुक्त किए गए हैं।
ब्लॉक स्तर पर गजेंद्र कुमार (नावां), रमेश कुमार मेघवाल (कुचामन सिटी), सूर्य प्रकाश चायल (डीडवाना) एवं कैलाश कटारिया (डीडवाना) को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के रूप में एडवोकेट बजरंग लाल वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया है।