काकादेव थाने का डीसीपी ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल) अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को काकादेव थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने में रखे अभिलेखों व विभिन्न रजिस्टरों की गहन जांच की और उनकी अद्यतन स्थिति का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। डीसीपी ने थाना परिसर, मालखाना, हवालात और कार्यालय व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने में तैनात नवागंतुक रिक्रूट आरक्षियों को ब्रीफ करते हुए कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और बेहतर जनसंपर्क बनाए रखने की सीख दी। साथ ही कानून-व्यवस्था के प्रति हमेशा सतर्क रहने के निर्देश भी दिए।