खरखौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई जिला सोनीपत के थाना खरखौदा पुलिस ने अवैध हथियार मामले मे......
जिला सोनीपत के थाना खरखौदा पुलिस ने अवैध हथियार मामले में संलिप्त दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन उर्फ़ चीता पुत्र चाँद, निवासी गांव सोहटी (सोनीपत) के रूप में हुई है।
16 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम IMT रोड पर गश्त के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे काबू किया, जिसकी पहचान रोहित पुत्र अशोक (गांव सोहटी) के रूप में हुई।
तलाशी लेने पर रोहित के पास से एक देशी पिस्तौल बरामद हुई, जिसका कोई लाइसेंस या परमिट वह पेश नहीं कर सका। इसके बाद थाना खरखौदा में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
पहले ही रोहित को गिरफ्तार किया जा चुका था, और अब पुलिस ने मामले में शामिल दूसरे आरोपी अमन उर्फ़ चीता को भी पकड़ लिया है।
गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।