मड़िहान: पति ने पत्नी को पीटकर किया घायल, माता-पिता संग थाने पहुंची पीड़िता
मड़िहान थाना क्षेत्र में घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। सुगापाख कला (थाना मड़िहान) निवासी संदीप मौर्या पर उनकी पत्नी रोशनी मौर्या ने मारपीट का आरोप लगाया है।
पीड़िता रोशनी मौर्या, जो दरवान (थाना राजगढ़) की रहने वाली हैं, ने बताया कि उनके पति ने उन्हें बुरी तरह पीटा और गाली-गलौज की।
घटना के बाद रोशनी मौर्या अपने माता-पिता के साथ थाना मड़िहान पहुंचीं और न्याय की गुहार लगाई।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी हुई है।