ब्रेकिंग न्यूज़ | AIMA मीडियाबस की टक्कर से साइकिल सवार महिला की मौत, इलाके में सनसनी
प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) महेशगंज थाना क्षेत्र के झींगुर तिराहा पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार बस की टक्कर से साइकिल सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने काम से जा रही थी, तभी अचानक आई तेज रफ्तार बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थानीय लोगों ने बस चालक की लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह बताया है।
सूचना मिलते ही महेशगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा बस और चालक की तलाश की जा रही है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर स्पीड कंट्रोल और यातायात व्यवस्था को सख्त किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
रिपोर्ट: AIMA मीडिया
पत्रकार: वीरेंद्र मौर्या, प्रतापगढ़