ग्वालियर: गेहूं खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण
ग्वालियर: कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर आज अनुविभागीय अधिकारी भितरवार ने गोहिंदा बागवई एवं मार्केटिंग सोसाइटी के गेहूं खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कांटों (तौल मशीन) की जांच की गई, रिकॉर्ड का अवलोकन किया गया और किसानों से सीधे चर्चा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
समिति प्रबंधकों एवं खरीदी केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को खरीदी के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। यदि किसानों को परेशान करने या अनियमितता की कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।