ग्वालियर: सहायक निदेशक ने जनगणना कार्य का निरीक्षण किया
ग्वालियर: जनगणना कार्य निदेशालय की सहायक निदेशक श्रीमती प्रेमा नायर ने मंगलवार को नगर निगम के दल के साथ शहर की विभिन्न बस्तियों में जाकर जनगणना कार्य की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष रूप से जोन-9 के मुरार क्षेत्र, जोन-11 के ठाठीपुर क्षेत्र और जोन-22 के खुरैरी क्षेत्र की बस्तियों में जाकर कार्य की वस्तुस्थिति जानी।
सहायक निदेशक श्रीमती प्रेमा नायर ने गूगल मीट के माध्यम से कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान, जिला जनगणना अधिकारी श्री अनिल बनवारिया तथा अन्य संबंधित अधिकारियों से चर्चा की और जनगणना की प्रगति की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने बाल भवन में नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय की उपस्थिति में शहरी क्षेत्र के जोनल चार्ज अधिकारियों की बैठक लेकर जनगणना कार्य की विस्तार से समीक्षा की और दिशा-निर्देश दिए।