logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्योपुर : क्षय रोगियों को फूड बॉस्केट वितरण शिविर आयोजित

श्योपुर : कलेक्टर एवं भारतीय रेडक्रॉस की अध्यक्ष सुश्री शीला दाहिमा के नेतृत्व में विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर 5 मई को कराहल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षय रोगियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण और पोषण आहार किट वितरण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान 20 क्षय रोगियों का एक्स-रे जांच कर दवाइयां प्रदान की गईं और सभी को फूड बॉस्केट भेंट किए गए। निक्षय मित्र योजना के तहत हर माह एक मरीज को पोषण किट प्रदान करने का संकल्प लिया गया।

इस कार्यक्रम में एसडीएम कराहल श्री बीएस श्रीवास्तव, रेडक्रॉस चैयरमेन श्री अमित सूद, तहसीलदार सुश्री रोशनी शेख, जिला सचिव श्री दिनेशराज दूबोलिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री हरनाथ देवरिया, प्रबंध समिति सदस्य श्री ओम राठौर, डॉ सौरभ सिंह कुशवाहा, डॉ यतेंद्र रावत सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। कलेक्टर शीला दाहिमा ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रोगियों को निशुल्क उपचार और पोषण सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और स्वयं एक रोगी को एक वर्ष तक फूड बॉस्केट देने की जिम्मेदारी ली। जिला प्रशासन के नौ अन्य अधिकारियों ने भी इसी प्रकार के संकल्प लिए।

11
531 views

Comment