logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मध्यप्रदेश में शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित

मध्यप्रदेश: पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने "शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026" के अंतर्गत मध्यप्रदेश के अन्य पिछड़ा वर्ग के युवाओं को सैन्य बल, पुलिस, होमगार्ड एवं निजी सुरक्षा एजेंसियों में भर्ती हेतु निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्रदान करने की योजना शुरू की है। इस योजना के तहत भिण्ड जिले में 100 बालक और 100 बालिकाओं को 45 दिनों का गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें शारीरिक एवं सैद्धांतिक दोनों प्रकार के प्रशिक्षण शामिल होंगे।

प्रशिक्षणार्थियों को पात्रता के अनुसार शिष्यवृत्ति भी प्रदान की जाएगी, जिसमें पुरुषों को 1000/- रुपए और महिलाओं को 1100/- रुपए प्रति माह दिया जाएगा। प्रशिक्षण स्थल पुरुषों के लिए पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक बालक छात्रावास, एस.ए.एफ. ग्राउंड के बगल भिण्ड तथा महिलाओं के लिए 120 सीटर आई.टी.आई. कैंपस, लहार रोड, भिण्ड निर्धारित किया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 11.05.2026 है और प्रशिक्षण 12.05.2026 से प्रारंभ होगा। आवेदन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट एवं कलेक्ट्रेट परिसर भिण्ड से प्राप्त किए जा सकते हैं।

30
835 views

Comment