logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भिण्ड: कलेक्टर ने श्रमदान कर स्वच्छता अभियान को प्रेरित किया

भिण्ड: विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आयोजित सेवा सप्ताह के अंतर्गत आनंदधाम और सामाजिक न्याय परिसर के पार्क में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में कलेक्टर भिण्ड ने स्वयं फावड़ा उठाकर श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया। उनके साथ मुख्य नगरपालिका अधिकारी यशवंत व्यास, रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. शैलेन्द्र परिहार, मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ. शिवप्रताप सिंह भदौरिया सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पार्क की साफ-सफाई, कचरा निष्पादन और सौंदर्यीकरण का कार्य किया।

कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि दिनचर्या का हिस्सा बननी चाहिए और आमजन से स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। डॉ. शैलेन्द्र परिहार ने रेडक्रॉस सेवा और मानवता का प्रतीक बताते हुए सेवा सप्ताह के माध्यम से समाज में जागरूकता लाने की बात कही। डॉ. शिवप्रताप सिंह भदौरिया ने जनभागीदारी से स्वच्छता अभियान की सफलता पर जोर दिया। जयदीप सिंह, गजेंद्र सिंह, राजेश सिंह, कुलदीप शर्मा, अश्वनी, उमेश भदौरिया, हर्ष जैन, दिलीप कुशवाह, साहब सिंह समेत बड़ी संख्या में समाजसेवियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस श्रमदान अभियान से पार्क की तस्वीर बदल गई और स्वच्छता का संदेश पूरे क्षेत्र में फैल गया।

23
621 views

Comment