नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दी
उज्जैन : माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट की आर्थिक कार्य समिति ने नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी लाइन परियोजना की स्वीकृति प्रदान की है। यह परियोजना बाबा महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन एवं कूनो राष्ट्रीय उद्यान जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक रेल संपर्क को और अधिक सुगम बनाएगी।
परियोजना के कार्यान्वयन से लॉजिस्टिक्स और टूरिज्म क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। इस योजना से क्षेत्रीय विकास और पर्यटन के विस्तार की उम्मीद है।