logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रांची में "कहे मोर मन" म्यूजिक वीडियो का भव्य लॉन्च, कलाकारों से रूबरू होने का मौका

रांची : संगीत प्रेमियों के लिए एक खास अवसर आने वाला है। कहे मोर मन म्यूजिक वीडियो का भव्य लॉन्च इवेंट रांची के जेडी हाई स्ट्रीट मॉल में आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर कलाकार शुभम लकड़ा और बरखा बराइक अपनी नई प्रस्तुति के साथ दर्शकों के सामने आएंगे। यह म्यूजिक वीडियो प्रेम, भावनाओं और दिल से जुड़े एहसासों को खूबसूरती से प्रस्तुत करता है। कार्यक्रम का आयोजन बीटज़ ऑफ़ मेलोडी प्राइवेट लिमिटेड . द्वारा किया जा रहा है, जो संगीत के क्षेत्र में नए और रचनात्मक प्रयासों के लिए जाना जाता है।इवेंट की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे होगी, जिसमें दर्शकों को लाइव इंटरैक्शन, एक्सक्लूसिव स्क्रीनिंग और कलाकारों से मिलने का अवसर मिलेगा। आयोजकों का कहना है कि यह शाम संगीत, भावनाओं और जश्न का एक यादगार संगम होगी। सभी संगीत प्रेमियों और दर्शकों को इस खास आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाता है, जहां एक दिल से निकली धुन का अनावरण किया जाएगा।

5
686 views

Comment