logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रिजफोर्ड स्कूल में AI एवं रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन तथा अभिनंदन समारोह संपन्न में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

रांची : ब्रिजफोर्ड स्कूल ,तुपुदाना , राँची में आज अभिनंदन समारोह में विद्यार्थियों को उनकी सफलता के लिए सम्मानित किया गया, इसके साथ-साथ अत्याधुनिक तकनीक की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए AI एवं रोबोटिक्स लैब का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि ने रिबन काट कर ' AI एवं रोबोटिक्स लैब' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों द्वारा रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विभिन्न मॉडलों का शानदार प्रदर्शन किया गया, जिसे माननीय मंत्री जी और अन्य अतिथियों ने खूब सराहा। दीप प्रज्जवलन और गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुभ शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। छात्रों ने मधुर स्वागत गीत और झारखंड की संस्कृति को दर्शाते 'नागपुरी नृत्य' की ऊर्जावान प्रस्तुति दी। वाइस चेयरपर्सन प्रियंका जालान ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हम अपने मेधावी छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक सफलता से गौरवान्वित हैं साथ ही ' AI और रोबोटिक्स लैब' के माध्यम से हम उन्हें भविष्य की तकनीक से जोड़ रहे हैं। हमारा लक्ष्य बच्चों को आधुनिक युग की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।
मुख्य अतिथि ने कक्षा 10 के AISSE टॉपर्स और विभिन्न विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों तथा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के प्री-नर्सरी से लेकर 10वीं कक्षा तक के टॉपर्स को सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं को पदक और प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि शिल्पी नेहा तिर्की ने अपने संबोधन में कहा कि आज के युग में शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए बल्कि छात्रों को तकनीकी ज्ञान में भी कुशल होना चाहिए। मुझे खुशी है कि ब्रिजफोर्ड स्कूल ' AI और रोबोटिक्स लैब' जैसी सुविधाओं के जरिए छात्रों को भविष्य के लिए तैयार कर रहा है।
मुख्य अतिथि को सम्मान स्वरूप शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। बारहवीं कक्षा के छात्र आयुष कुमार सिंह और छात्रा नव्या रामटेक ने कार्यक्रम का संचालन किया। अंत में प्राचार्य मुनीष दुबे ने धन्यवाद ज्ञापन दिया और सभी शिक्षकों व कर्मचारियों के सहयोग की सराहना की। सामूहिक फोटोग्राफी और राष्ट्रगान के साथ इस समारोह का समापन हुआ। प्राचार्य मुनीष दुबे ने कहा कि हम ब्रिजफोर्ड स्कूल में एक ऐसा वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जहाँ हर बच्चा अपनी पूरी क्षमता को पहचान सके और उसे निखार सके।

5
167 views

Comment