भागलपुर जिला प्रशासन ने नाव की दर तालिका जारी की
भागलपुर: जिला प्रशासन ने नाव सेवा के लिए नई दर तालिका जारी की है। इस तालिका में निर्धारित किराए से अधिक भाड़ा लेने वाले नाविकों के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने का निर्णय लिया गया है।
यह कदम यात्रियों की सुविधा और शिकायतों को ध्यान में रखकर उठाया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि नाव सेवा सुचारू और व्यवस्थित बनी रहे।