सिहावल पंचायतों में विकास कार्यों में भारी भ्रष्टाचार
सिहावल : सिहावल की पंचायतों में करोड़ों के विकास कार्य फाइलों में पूरे दिखाए जा रहे हैं, लेकिन वास्तविकता में सड़कें टूटी हुई हैं, तालाब गंदगी से भरे हैं और नल-जल योजना पूरी तरह ठप है। अतिक्रमण के कारण सड़कों पर जाम लगा रहता है और रास्ते गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं। तालाबों की सफाई केवल कागजों में ही दिखाई देती है जबकि 14 लाख की सड़क में केवल 2 लाख का काम हुआ है।
ग्रामीण आज भी पानी के लिए भटकने को मजबूर हैं। पानी की टंकियां जरूर बनी हैं, लेकिन उनमें पानी नहीं है। जिम्मेदार अधिकारी इस स्थिति पर चुप्पी साधे हुए हैं। इस भ्रष्टाचार और विकास की आड़ में जनता के साथ हो रहे धोखे के खिलाफ आवाज उठाने का आग्रह किया जा रहा है ताकि जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो सके।