दतिया के सरकारी हस्पताल से आई मानवता को शर्मसार करने वाली घटना डॉक्टरों ने नवजात शिशु को फर्श पर दे मारा जिसमे बच्चे का हाथ टूट गय,
दतिया के सरकारी अस्पताल में बेहद निंदनीय घटना सामने आई है। ग्राम रिनिया निवासी रश्मि पत्नी आनंद जाटव ने बच्चों को जन्म दिया। नॉर्मल डिलीवरी के बाद बच्चों की अचानक तबीयत खराब हो गई। बच्चे के पिता ने तुरंत अस्पताल के डॉक्टर एवं डॉक्टरनी से निवेदन किया कि बच्चे को समय पर सही उपचार दिया जाए, क्योंकि बच्चे को गंभीर समस्या हो रही थी।
आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टर द्वारा बच्चे को पिता से छीनकर जमीन पर फेंक दिया गया, जिससे बच्चे का हाथ टूट गया। जब माता-पिता ने इस अमानवीय व्यवहार का विरोध किया, तो डॉक्टरों की टीम ने उन्हें डराया-धमकाया और कहा कि यदि इस घटना की शिकायत की गई, तो जच्चा और बच्चा सही सलामत नहीं बचेंगे।
यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। एक अस्पताल, जहां जीवन बचाने का कार्य होना चाहिए, वहां इस प्रकार का व्यवहार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। दोषी डॉक्टरों पर तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी गरीब और असहाय परिवार के साथ ऐसा अन्याय न हो।
हम प्रशासन से मांग करते हैं कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कठोर सजा दी जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।