भागलपुर: विक्रमशिला सेतु बंद होने से श्रीकृष्ण सेतु पर ट्रैफिक बढ़ा
भागलपुर: विक्रमशिला सेतु के बंद होने के कारण श्रीकृष्ण सेतु (मुंगेर रेल-सह-सड़क पुल) पर ट्रैफिक में भारी वृद्धि देखी गई है। पिछले दो दिनों में इस पुल से गुजरने वाली गाड़ियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में तीन गुना से अधिक हो गई है, जहां प्रतिदिन 5000 से अधिक वाहन गुजर रहे हैं।
मुंगेर पुल पर भारी और ओवरलोडेड वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। डीएम श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि बिहार परिवहन विभाग ने बेगूसराय-मुंगेर के बीच इस पुल पर भारी वाहनों के चलते क्षति की आशंका जताई है। अब केवल 20 टन तक के वाहनों को इस पुल से गुजरने की अनुमति दी गई है, जबकि उससे अधिक भार वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से आवागमन करने का निर्देश दिया गया है।