logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम उजयारपुरा की क्षतिग्रस्त पुलिया के शीघ्र मरम्मत/निर्माण

ग्राम उजयारपुरा, ग्राम पंचायत केना, विकासखंड रीठी, जिला कटनी के समस्त ग्रामवासी हैं। हमारे ग्राम में स्थित पुलिया लगभग 2 वर्ष पूर्व बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसकी वजह से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।
इस संबंध में हम ग्रामीणों द्वारा कई बार जिला प्रशासन एवं आर.ई.एस. विभाग को आवेदन दिया जा चुका है, किन्तु आज दिनांक 05/05/2026 तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
वर्तमान स्थिति अत्यंत गंभीर है
गांव से बाहर जाने का रास्ता लगभग बंद हो चुका है।
छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है।
रेलवे स्टेशन बकलेहटा जाने के लिए ग्रामीणों को अपनी जान जोखिम में डालकर पुलिया पार करनी पड़ती है।
पूर्व में इसी पुलिया में बह जाने से एक बच्ची की दुखद मृत्यु भी हो चुकी है।
बरसात का समय निकट है, जिससे स्थिति और अधिक भयावह हो सकती है तथा किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।ग्रामीणों का कहना है कि बरसात आने से पहले उक्त पुलिया का शीघ्र मरम्मत/निर्माण करवाने की कृपा करें, ताकि ग्रामवासियों का आवागमन सुचारु रूप से चालू रह सके और किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके

23
1572 views

Comment