जालौन: कोतवाली उरई पुलिस टीम की सड़क दुर्घटना में पांच सदस्यों की मृत्यु
जालौन: कोतवाली उरई में मु0अ0सं0 256/2026 धारा 140(1)/305 बीएनएस के तहत चार अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज था, जिसमें अपहृत बिजेन्द्र सिंह पुत्र रघुवीर सिंह की सकुशल बरामदगी के लिए एक पुलिस टीम को गठित किया गया था।
05.05.2026 को प्रातः लगभग 10:00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि टीम की गाड़ी थाना क्षेत्र तावरू सदर जनपद नूह हरियाणा में एक्सीडेंट का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में कोतवाली उरई के उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह, मोहित कुमार यादव, आरक्षी प्रदीप कुमार, आरक्षी अशोक कुमार तथा अमरीक सिंह की मृत्यु हो गई। मृतकों के परिजनों को सूचना दी जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।