भावनगर: पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन ने कर्मचारियों का सम्मान किया
भावनगर: अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन, भावनगर मंडल ने 05 मई, 2026 को ऑफिसर क्लब, भावनगर परा में रेल कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्षा श्रीमती शालिनी वर्मा ने दीप प्रज्वलन से किया और मंडल के 50 उत्कृष्ट कर्मचारियों को उपहार देकर सम्मानित किया।
श्रीमती वर्मा ने संबोधन में कर्मचारियों की कठिन परिस्थितियों में समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा की तथा उनके योगदान को संगठन की सफलता का आधार बताया। सम्मानित कर्मचारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए, जिससे कार्यक्रम का वातावरण प्रेरणादायक बना। इस अवसर पर सचिव, कोषाध्यक्ष तथा अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।