ममता बनर्जी का इस्तीफा देने से इनकार, अब राज्यपाल के पास क्या हैं विकल्प
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार करने की घोषणा करते हुए राज्य की सियासत में सनसनी मचा दी है. ममता ने मंगलवार को कहा कि उनके इस्तीफे का सवाल ही नहीं पैदा होता है. उन्होंने कहा कि वे लोकभवन नहीं जाएंगीं.पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीएम पद से इस्तीफा देने से इनकार कर राज्य में संवैधानिक संकट जैसी स्थिति खड़ी कर दी है. ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा कि उनके इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब ममता से पूछा गया कि क्या वे इस्तीफा देने के लिए राजभवन गवर्नर के पास जाएंगी.